yo yo मतलब '‛आपका अपना''
बॉलीवुड के शहंशाह शाहरुख जिसके एटिट्यूड के दीवाने हैं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला जिसके गानों पर ठुमका लगा चुकी हैं, हिन्दूवादी-समाजवादी तमाम वादी जिस रोमांसवादी से चुनावी माहौल में समर्थन के बोल चाहते हैं, किशोरवय लडके- लड़कियों की ज़िदगी की सोच उनके गीतों के बोल होते हैं, जिनके गीत-संगीत का बेशब्री से किशोरवय उम्र को इंतज़ार रहता है, जिनके 'ब्लू आइज़' गाने को रिकार्ड साढ़े 3 करोड़ लोग फॉलो कर चुके हैं, शायद ही कोई उस गबरू जवान पंजाबी मुंडे 'यो यो हनी सिंह' नामक शख्स से अनभिज्ञ हो। हां, हो सकता है कि यो यो का असली नाम 'हिरदेश सिंह' शायद ही कोई जानता हो॥
yours your's के लघुरूप से yo yo बना है, जिसका हिन्दी मतलब है-'आपका अपना।' लंदन हो या अमेरिका, वहां इन लफ्ज़ों का प्रचलन है, जिन्हें इस युवा ने अपने नाम के आगे जगह दी है। लंदन में शिक्षित पंजाब के युवा सिंगर व नवोदित एक्टर ने अपने नाम के आगे जब से yo yo जोड़ा है तब से बचपना हो या पचपना, हर उम्र वर्ग का दर्शक उन्हें यो यो नाम से पुकारते हैं। yo yo हनी सिंह का कहना है कि, 'उक्त संबोधन से मुझे एक अलग एनर्जी महसूस होती है।'
23 एल्बम्स में अपनी आवाज़ देने वाले, 25 गीत ख़ुद व 26 गीत साथियों के साथ गा चुके हनी सिंह अब पहली हिन्दी फिल्म 'The Xpose' में बतौर अभिनेता पदार्पण करेंगे। इससे पहले वे 'Mirza - The Untold Story', T'u Mera 22 Main Tera 22' पंजाबी फिल्मों में कलाकार की भूमिका निभा चुके हैं।
यंगस्टर्स के लिए ये वही 'आपके अपने' yo yo Honey singh हैं जाे अपने गीत-संगीत कला में 'लोनली-लोनली' रहकर 'बॉस' व थलाईवा के साथ ''पार्टी ऑल नाइट' व 'पार्टी विद भूतनाथ' में 'चार बोतल वोदका' पीकर लुंगी डांस' कर चुके हैं।
- नीरज चौधरी

No comments:
Post a Comment